TitleWear OS के साथ सुनेंURL Namelisten-with-wearosAnswerAudible एप्लीकेशन अब Wear OS स्मार्टवॉच के लिए उपलब्ध है जिसे आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप्लीकेशन के साथ अब आप अपनी स्मार्टवॉच से ऑडिबल ऐप के टाइटल को डाउनलोड कर सकते हैं, ऑफ-लाइन टाइटल्स को सुन सकते हैं, या अपनी स्मार्ट वॉच से सीधे प्ले-बैक के लिए अपने टाइटल को स्ट्रीम कर सकते हैं।ध्यान दें: सुनने से पहले अपने Wear OS डिवाइस पर Audible ऐप इंस्टॉल करेंऔर Audible.in में लोग-इन करें।आपकी लाइब्रेरी से टाइटल स्ट्रीम करने के लिए आपका Wear OS डिवाइस डेटा (इंटरनेट) से कनेक्ट होना चाहिए।Audible Wear OS ऐप बहुत सारे स्मार्टवॉच के लिए उपलब्ध हैं, जिनमें Samsung Galaxy Watch 4 और 5 और Google Pixel Watch 1 और 2 शामिल हैं। इस आलेख में: मैं अपने Wear OS डिवाइस पर Audible ऐप कैसे इंस्टॉल करूं?मैं अपने Wear OS डिवाइस पर Audible को कैसे सुन सकता हूं?मैं अपने Wear OS डिवाइस से ऑडियोबुक कैसे निकालूं? मैं अपने Wear OS डिवाइस पर Audible ऐप कैसे इंस्टॉल करूं? अपने स्मार्टवॉच पर Audible ऐप इंस्टॉल करने के लिए: अपनी Wear OS स्मार्टवॉच पर Google Play Store खोलें।“Audible” को खोजें।Audible एप्लिकेशन का पता लगाएँ।Audible ऐप के बगल में स्थित Install बटन पर टैप करें। मैं अपने Wear OS डिवाइस पर Audible को कैसे सुन सकता हूं? Audible ऐप में जाएँ और Library तलाश करें।जिस टाइटल को आप डाउनलोड करना चाहते हैं, उस पर डाउनलोड वाले निशान को चुनें।स्ट्रीम करने के लिए, टाइटल पर डाउनलोड वाले निशान के अलावा कही भी टच करें। मैं अपने Wear OS डिवाइस से ऑडियोबुक कैसे डिलीट कर सकता हूँ? अपने Wear OS डिवाइस पर Audible ऐप खोलें।अपनी Library का पता लगाएँ, फिर Manage Library का चयन करें।नीचे स्क्रॉल करें और Manage download का पता लगाएं।उन सभीटाइटल के बगल में स्थित Delete के विकल्प का चयन करें जिन्हें आप अपने Wear OS डिवाइस से हटाना चाहते हैं। ध्यान दें: अगर आप अपने सभी डाउनलोड को एक साथ हटाना चाहते हैं तो "Manage Downloads" में जाकर "Remove Downloads" का विकल्प भी चुन सकते हैं। ऑडियोबुक आपके Wear OS से हटा दी जाएगी लेकिन वह आपकी Audible लाइब्रेरी में रहेगी।