Titleप्लस कैटलॉग के बारे में जानेंURL Namelearn-about-the-plus-catalogAnswerAudible आपकी मासिक सदस्यता के साथ प्लस कैटलॉग में हजारों ऑडिबल ओरिजिनल, ऑडियोबुक और पॉडकास्ट शामिल हैं जिन्हें आप अपनी स्ट्रीम या डाउनलोड कर के ऑफ़लाइन सुन सकते हैं। हम हफ्तावारी कैटलॉग में नए टाइटल जोड़ते हैं। आप अपनी लाइब्रेरी में प्लस कैटलॉग टाइटल जोड़ सकते हैं और उन्हें तब तक रख सकते हैं जब तक आपकी सदस्यता बाकि हैं और वह टाइटल प्लस कैटलॉग में शामिल हैं।ध्यान दें: आप टाइटल को हमेशा के लिए तभी रख सकते हैं, जब आप उन्हें क्रेडिट कार्ड, ऑडिबल क्रेडिट या “Buy for ₹0.00” से खरीदते हैं। ख़रीदने के लिए उपलब्ध टाइटल पर लेबल लगा दिया जाता है।आगे आप पढ़ेगे: मैं प्लस कैटलॉग में टाइटल कैसे सुन सकता हूं?मुझे कैसे पता चलेगा कि कोई टाइटल प्लस कैटलॉग में शामिल है या नहीं?फ्री पॉडकास्ट और प्लस कैटलॉग पॉडकास्ट में क्या अंतर है?मैं प्लस कैटलॉग में शामिल टाइटल क्यों नहीं सुन सकता?क्यों कुछ टाइटल मेरी सदस्यता में शामिल नहीं हैं?मैं उन टाइटल को कैसे सुनु जो प्लस कैटलॉग में शामिल नहीं हैं?प्लस कैटलॉग से जुड़ी समस्याएं मैं प्लस कैटलॉग में टाइटल कैसे सुन सकता हूं? जब तक आप पास एक सक्रिय Audible के सदस्य हैं, आप अपने Alexa डिवाइस, Audible ऐप और Audible साइट से Plus कैटलॉग में किसी भी शीर्षक को सुन सकते हैं। मुझे कैसे पता चलेगा कि कोई टाइटल प्लस कैटलॉग में शामिल है या नहीं? जब तक किसी टाइटल पर “1 credit" मार्क नहीं दिखाई देता, तब तक वह टाइटल प्लस कैटलॉग में शामिल है। आपको टाइटल के विवरण वाले पेज पर एक प्ले बटन दिखाई देगा। आप इसे वहां से स्ट्रीम कर सकते हैं या बाद में सुनने के लिए इसे अपनी लाइब्रेरी में जोड़ सकते हैं। फ्री पॉडकास्ट और प्लस कैटलॉग पॉडकास्ट में क्या अंतर है? मुफ्त पॉडकास्ट को सुनने के लिए आपको किसी Audible सदस्यता की आवश्यकता नहीं — आपके पास बस Amazon अकाउंट होना काफी हैं।प्लस कैटलॉग पॉडकास्ट विज्ञापन-मुक्त, और प्रीमियम प्रोग्राम हैं जिन्हें सुनने के लिए Audible सदस्यता की आवश्यकता होती है। मैं प्लस कैटलॉग में शामिल टाइटल क्यों नहीं सुन सकता? प्लस टाइटल अब आपके लिए उपलब्ध नहीं होने के कुछ कारण हो सकते हैं: Plus कैटलॉग की टाइटल्स आपके लिए उपलब्ध नहीं होंगी यदि आपने अपनी सदस्यता रद्द या पॉज़ कर दी है या यदि टाइटल्स अब Plus कैटलॉग में शामिल नहीं हैं। यदि आपकी सदस्यता पॉज़ की गई है, तो आपको इस अवधि के दौरान शामिल टाइटल्स तक पहुंच नहीं होगी। आपकी लाइब्रेरी में इन टाइटल्स के साथ एक 🔒 लॉक आइकन दिखाई देगा। ध्यान दें: अगर कोई टाइटल से हटा दिया गया हैं तो भी आप टाइटल के विवरण पेज पर अपने ख़रीदारी के विकल्प देख सकते हैं। क्यों कुछ टाइटल मेरी सदस्यता में शामिल नहीं हैं? अगर आपको कोई मैसेज दिखाई दे कि ये टाइटल अब आपकी सदस्यता में शामिल नहीं है, तो इसका मतलब है कि टाइटल को प्लस कैटलॉग से हटा दिया गया था। हालांकि, अगर आप उस टाइटल को खरीदना चाहते हैं तो नकद या क्रेडिट से खरीद सकते हैं।और अगर खरीदारी का कोई विकल्प उपलब्ध नहीं है, तो अब वह टाइटल हमारे पास नहीं है।ध्यान दें: यदि कोई टाइटल अगले महीने प्लस कैटलॉग से निकाला जा रहा है, तो आपको उत्पाद विवरण पृष्ठ, होम स्क्रीन और खोज परिणाम पृष्ठ पर समाप्ति तिथि दिखाई देगी। मैं उन टाइटल को कैसे सुनु जो प्लस कैटलॉग में शामिल नहीं हैं? अगर आप Audible Plus के सदस्य हैं, और ऐसे टाइटल को सुनना चाहते हैं जो प्लस कैटलॉग में शामिल नहीं है, तो आप क्रेडिट से या क्रेडिट कार्ड से टाइटल खरीद सकते हैं। टाइटल खरीदने बाद आप इसे हमेशा सुन सकते हैं चाहे आप सदस्यता पर हों या नहीं। प्लस कैटलॉग से जुड़ी समस्याएं अगर आप अपने शामिल टाइटल नहीं चला सकते हैं, आपको प्लस कैटलॉग टाइटल फ़िल्टर करने का तरीका नहीं पता है या अगर आपको अपनी लाइब्रेरी में हाल ही में हुई खरीदारी नहीं मिल रही है, तो प्लस कैटलॉग से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने का तरीका जानें.