TitleAlexa पर सुनेंURL Namelisten-with-alexaAnswerआप iOS और Android दोनों के लिए उपलब्ध Audible ऐप के साथ-साथ किसी भी Alexa-सक्षम डिवाइस पर Audible का उपयोग कर सकते हैं। वॉइस कमांड का इस्तेमाल करके, Alexa आपको अपने कलेक्शन में टाइटल जोड़ने, अपना अगला टाइटल ढूंढने और आपकी सुनने की गति को कम या ज़्यादा करने में मदद कर सकती है।Alexa सभी Audible सुविधाओं को सपोर्ट करता है, सिवाय इसके: क्लिप और बुक-मार्क करनारेटिंग और समीक्षाएंलॉग सुननाMarked as finished चुने। इस आलेख में: Alexa पर Audible के लिए वॉइस कमांड क्या हैं?मैं Alexa के साथ ऑडिबल स्टोरी कैसे सुन सकता हूँ?मैं अपने Audible ऐप पर Alexa का उपयोग कैसे करूं?क्या मैं अपने Alexa Echo डिवाइस के साथ Audible पर पॉडकास्ट चला सकता हूं?क्या मैं Amazon Alexa ऐप में Audible सुन सकता हूं? Alexa पर Audible के लिए वॉइस कमांड क्या हैं? ज़्यादातर Alexa डिवाइस निचे दिए गए वॉइस कमांड का समर्थन करते हैं।ध्यान दें: Alexa पर Audible के अलावा दूसरे भी अन्य टीवी शो और म्यूजिक की सामग्री उपलब्ध हैं, इस लिए ऑडिबले की कोई पुस्तक या पॉडकास्ट सुनने से पहले "Audible" कहना अच्छा हैं। इससे Alexa को आपकी Audible लाइब्रेरी में टाइटल सर्च को कॉन्टेंट तक सीमित रखने में मदद मिलेगी । ऐसा करने के लिए...यह कहिएकोई ऑडियोबुक सुनने के लिए...“Alexa, मेरी किताब पढ़ो।” (आपकी आखिरी किताब जो आप ने सुनी हो वो शुरू हो जाएगी)“Alexa, हिंदी घराना किताब पढ़ें।”“Alexa, Audible से महाभारत कथा पढ़ें।”अपनी ऑडियोबुक रोकने के लिए...“Alexa, रुक जाओ। ”अपनी ऑडियोबुक फिर से शुरू करने के लिए...“Alexa, फिर से शुरू करो। ”“Alexa, चलाओ।”किसी विशिष्ट डिवाइस या डिवाइस के समूह से प्लेबैक फिर से शुरू करने के लिए...“Alexa, मेरे लिविंग रूम में Audible पढ़ें।”पॉडकास्ट सुनने के लिए...“Alexa, मेरा पॉडकास्ट चलाओ। ” (आपका आखिरी पॉडकास्ट जो आप ने सुना हो वो शुरू हो जाएगा)“Alexa, Audible का पॉडकास्ट तेनाली रमा बजाओ। ”ध्यान दें: यह कमांड iOS और Android के Audible ऐप में उपलब्ध नहीं है।अपना पॉडकास्ट फिर से शुरू करने के लिए...“Alexa, Audible के काला पैसा पॉडकास्ट को फिर से शुरू करो।”ध्यान दें: यह कमांड iOS और Android के Audible ऐप में उपलब्ध नहीं है।विशिष्ट पॉडकास्ट एपिसोड चलाने के लिए...“Alexa, अगला एपिसोड।”“Alexa, पिछला एपिसोड।”“Alexa, एपिसोड 5 पर जाओ।”“Alexa, बेबी डॉल पॉडकास्ट का एपिसोड 14 चलाओ।”ध्यान दें: यह कमांड iOS और Android के Audible ऐप में उपलब्ध नहीं है।कोई अध्याय छोड़ने के लिए...“Alexa, अगला अध्याय।”“Alexa, पिछला अध्याय।”“Alexa, चैप्टर नंबर 7 पर जाओ।”“Alexa, आखिरी चैप्टर पर जाओ।”““Alexa, री-स्टार्ट करो।”पीछे जाने या आगे बढ़ाने के लिए...“Alexa, पीछे जाओ।” (Alexa किताब को 30 सेकंड पीछे करेगा)“Alexa, आगे बढ़ो।” (Alexa किताब को 30 सेकंड आगे बढ़ाएगा)“Alexa, 45 सेकंड वापस जाओ।”“Alexa, 2 मिनट आगे बढ़ो।”टाइमर सेट करने के लिए...“Alexa, 12 मिनट में पढ़ना बंद करो।”ध्यान दें: टाइमर सेट करने के लिए, आपको पहले Alexa को अपनी किताब पढ़ने के लिए कहना होगा, फिर इस कमांड का इस्तेमाल करना होगा।अपनी लाइब्रेरी ऐक्सेस करने के लिए...“Alexa, मेरी ऑडियो बुक्स क्या हैं?”“Alexa, मेरी Audible लाइब्रेरी में क्या है?” “Alexa, मेरी ऑडियोबुक्स दिखाएं” “Alexa, मेरी Audible किताबें सूचीबद्ध करें” “Alexa, Jane Austen द्वारा मेरी ऑडियोबुक्स को सूचीबद्ध करें” नए टाइटल के सुझाव के लिए... “Alexa, मुझे आगे क्या पढ़ना चाहिए?”“Alexa, एक ऑडियोबुक का सुझाव दो।”Audible कहानियां सुनने के लिए...“Alexa, मेरे लिए एक कहानी पढ़ें।”“Alexa, Audible Stories खोलें।”“Alexa, दादी माँ की कहानी पढ़ें।”ऑडिबल ट्रायल शुरू करने के लिए...“Alexa, ऑडिबल ट्रायल शुरू करें।”ध्यान दें: यह कमांड सभी Alexa डिवाइस के लिए काम न करे।ऑडियोबुक्स ख़रीदने के लिए...“Alexa, [पुस्तक का नाम] खरीदें।”“Alexa, [किताब का नाम] पढ़ें।”ध्यान दें: ऑडिबल सदस्य अपने क्रेडिट का उपयोग करकेAlexa से ऑडियोबुक खरीद सकते हैं।अपने निजी सहायक के रूप में Alexa का इस्तेमाल करने के लिए...“Alexa, मोबी डिक किसने लिखी?” मैं Alexa के साथ ऑडिबल स्टोरी कैसे सुन सकता हूँ? आप Alexa को कह कर Audible Stories में से किसी भी उपलब्ध शैली की मुफ्त कहानियों को पढ़वा सकते हैं। एक बार कहानी खत्म हो जाने के बाद, आपके पास उसी शैली की दूसरी कहानी सुनने का विकल्प होगा या आप दूसरी कहानी के बारे में Alexa से पूछ सकते हैं। शैलियों की सूची देखने या सुनने के लिए: “Alexa, मुझे एक कहानी सुनाओ” या “Alexa, Audible Stories खोलें” कहें।आप जिस शैली को सुनने के मूड में हैं उसे चुनें या Alexa से पूछें। ध्यान दें: डिफ़ॉल्ट रूप से, Alexa को याद रहेगा कि आपने कहाँ छोड़ा था। अगली बार जब आप इसका इस्तेमाल करें, तो बस “Alexa, मुझे कहानी सुनाओ” या “Alexa, Audible Stories खोलें” कहें। उपलब्ध शैलियां आप Alexa को किसी खास शैली की एक छोटी कहानी चलाने के लिए कह सकते हैं। उदाहरण के लिए, “Alexa, मुझे दादी माँ की कहानी सुनाओ” कहने की कोशिश करें। बच्चो की कहानीमजेदारडरावनीपरिवारसाइंस-फाईफ़ैंटसीएडवेंचररोमांसफील-गुडमेडिटेशनसोते वक़्त कीरैंडम मैं अपने Audible ऐप पर Alexa का उपयोग कैसे करूं? आप Android और iOS दोनों के लिए Audible ऐप में Alexa वॉइस कमांड का उपयोग कर सकते हैं। Alexa का उपयोग करने के लिए, आपको Alexa को माइक्रोफ़ोन एक्सेस देना होगा और Alexa को आपकी ऐप सेटिंग में टॉगल ON करना होगा।ध्यान दें: Alexa को “ON” करने बाद भी, Alexa सिर्फ़ तभी काम करेगा, जब Audible ऐप खुला हो। अगर स्क्रीन लॉक हो या आप किसी अन्य ऐप के साथ Audible सुन रहे हो तो Alexa काम नहीं करेगा। Audible ऐप में Alexa को सेट अप करें। अपनी प्रोफ़ाइल पर जाएं।सेटिंग आइकन चुनें।Alexa चुनें।Hands-free with Alexa टॉगल on करें।Agree and continue का प्रॉम्प्ट दिखाई देगा जिसमें आपसे जारी रखने के लिए कहा जाएगा।माइक्रोफ़ोन एक्सेस का अनुरोध करने वाला एक और प्रॉम्प्ट दिखाई देगा।Only while using the app या Always allow चुनें।जब भी ऐप स्क्रीन पर हो, “Alexa” कहें या कार मोड में Alexa आइकन चुनें। ध्यान दें: इस समय, Audible ऐप पर Alexa वॉइस कमांड पॉडकास्ट के लिए उपलब्ध नहीं है। क्या मैं अपने Alexa Echo डिवाइस के साथ Audible पर पॉडकास्ट चला सकता हूं? अपने Echo Show, Echo Dot, या अन्य Echo डिवाइस पर पॉडकास्ट चलाने के लिए आपको “Alexa, Audible से पॉडकास्ट [पॉडकास्ट का नाम] चलाओ” कहना होगा और आपका पॉडकास्ट शुरू हो जाएगा।अपने पॉडकास्ट को जारी रखने के लिए, जहां आपने अन्य डिवाइस पर छोड़ा था, आपका Alexa डिवाइस Audible का पॉडकास्ट चलाना होगा।ध्यान दें: iOS और Android ऐप के लिए Alexa वॉइस कमांड पॉडकास्ट के लिए उपलब्ध नहीं है। क्या मैं Amazon Alexa ऐप में Audible सुन सकता हूं? Alexa ऐप की मदद से आप अपने Alexa-सक्षम डिवाइस को सेट-अप और मैनेज कर सकते हैं। आप अपनी Audible लाइब्रेरी को एक्सेस करने के लिए Alexa का उपयोग कर सकते हैं, अपने ऐप में या अपने किसी भी लिंक किए गए डिवाइस पर प्लेबैक शुरू कर सकते हैं और प्लेबैक कमांड का उपयोग वैसे ही कर सकते हैं जैसे आप Echo Dot पर करते हैं। कुछ समर्थित प्लेबैक नियंत्रणों • चलाएं/रोकें• 30 सेकंड पीछे जाएँ• 30 सेकंड आगे जाएँ• वॉल्यूम एडजस्ट करें• अध्याय नेविगेट करें