Titleडॉल्बी एटमॉस के साथ सुनेंURL Namelisten-in-dolby-atmosAnswerDolby Atmos आपको एक 3-D साउंड प्रदान करता हैं, जिससे आपको यह महसूस होता है कि ध्वनि आपके चारों ओर है, यहाँ तक कि आपके ऊपर और पीछे भी।आगे आप पढ़ेगे: Audible पर Dolby Atmos वाले टाइटल कैसे सुनें?Dolby Atmos के साथ कौन से डिवाइस संगत हैं?Dolby Atmos में कौन से टाइटल उपलब्ध हैं?आपके पास पहले से मौजूद टाइटल को आप Dolby Atmos में कैसे सुन सकते हैं?क्या Dolby Atmos टाइटल स्टीरियो में उपलब्ध हैं?क्या Dolby Atmos में उपलब्ध Audible टाइटल Apple Podcast या Amazon Music पर चलेंगे? Audible पर Dolby Atmos वाले टाइटल कैसे सुनें? आप अगर कोई टाइटल को डॉल्बी एटमॉस में सुन्ना चाहते है तो उन टाइटल का चैन करें जिस पर Dolby Atmos का बैज लगा हुवा हैं. Spatial Audio खुद से चालू हो जायेगा अगर आपने उस को अपनी सेटिंग में on कर रखा हैं.Spatial Audio चालू हैं या नहीं जानने के लिए ये स्टेप देखें: अपनी Audible Profile पर जाएं।Settings Gear आइकन चुनें।Data & Storage चुनें।देखें की Spatial Audio चालू हैं या नहीं। ध्यान दें: यदि आप उस टाइटल को सुनना चाहते हैं जिसे आपने पहले ही स्थानिक ऑडियो में डाउनलोड कर लिया है, तो आपको उस टाइटल को डिलीट कर के फिर से डाउनलोड करना होगा। Dolby Atmos के साथ कौन से डिवाइस संगत हैं? Audible ऐप में Spatial Audio पहले से on होता हैं, आपको ये देखना हैं की आपका डिवाइस डॉल्बी एटमॉस के लिए अनुकूल हैं या नहीं। आगे आप देखें गे कौन से डिवाइस डॉल्बी अट्मॉस के लिए अनुकूल हैं। iOS डिवाइस आपके Apple डिवाइस को iOS 15.1 या उसके बाद के संस्करण में अपडेट किया जाना चाहिए और जब तक अन्यथा न कहा जाए, तब तक समर्थित हेडफ़ोन के सेट से कनेक्ट होना चाहिए।• iPhone XS या उस केबाद वाले डिवाइस (built-in स्पीकर के माध्यम से)• iPhone 7 या उस केबाद वाले डिवाइस• iPod Pro 12.9-inch (3rd जेनेरशन या उस के ऊपर)• iPod Pro 11-inch• iPad Air (3rd जेनेरशन या उस के ऊपर)• iPad (6th जेनेरशन या उस के ऊपर)• iPad Mini (5thजेनेरशन या उस के ऊपर) ध्यान दें: समर्थित हेडफ़ोन में AirPods (तीसरी पीढ़ी), AirPods Pro, AirPods Max या Beats Fit Pro शामिल हैं। आप अपने iOS कंट्रोल सेंटर से स्थानिक ऑडियो और हेड ट्रैकिंग को नियंत्रित कर सकते हैं। Android डिवाइस कुछ एंड्रॉइड डिवाइस इस समय डॉल्बी एटमॉस को सपोर्ट नहीं करते हैं। किसी विशेष हेडफ़ोन की आवश्यकता नहीं है।यह देखने के लिए कि आपका एंड्रॉइड डिवाइस डॉल्बी एटमॉस प्लेबैक को सपोर्ट करता है या नहीं: अपनी Audible Profile पर जाएं।Settings Gear आइकन चुनें।Data & Storage चुनें।देखें कि Spatial Audio टॉगल उपलब्ध है और चालू है। ध्यान दे: अगर टॉगल उपलब्ध है और चालू है, तो आपका डिवाइस डॉल्बी एटमॉस प्लेबैक को सपोर्ट करता है। अगर टॉगल गायब है या धूमिल है, तो आपका डिवाइस वर्तमान में डॉल्बी एटमॉस के साथ ऑडिबल प्लेबैक को सपोर्ट नहीं करता है।Google Pixel डिवाइस इस समय समर्थित नहीं हैं। जनवरी 2023 में, Google ने Android 13 चलाने वाले Pixel 6, Pixel 6 Pro, Pixel 7 और Pixel 7 Pro डिवाइस के लिए अपने स्थानिक ऑडियो फ़ीचर की घोषणा की। यह Dolby Digital Plus को स्थानिक बनाता है, लेकिन यह Dolby Atmos को सपोर्ट नहीं करता है—जो Audible की स्थानिक ऑडियो पेशकश है। Fire टैबलेट Fire टैबलेट Adible पर Dolby Atmos प्लेबैक Amazon Kindle Fire HCX 8.9 पर कनेक्टेड हेडफ़ोन के ज़रिए और Amazon Fire HD 10 पर समर्थित है। Audible क्लाउड प्लेयर डेस्कटॉप के लिए: Spatial audio प्ले-बैक MacOS 10.12+ के साथ Safari 10+ में सपोर्ट करता हैं।मोबाइल वेब के लिए: Spatial audio प्ले-बैक iOS 11+ के साथ Safari 9+ में सपोर्ट करता हैं। ध्यान दें: Spatial audio सेटिंग iPhone 7 या उस के ऊपर के डिवाइस में या iOS 15.1 या उस के बाद वर्शन के लिए पहले से On रहता हैं। Dolby Atmos में कौन से टाइटल उपलब्ध हैं? डॉल्बी एटमॉस बैज के साथ चिह्नित सभी Audible टाइटल डॉल्बी एटमॉस में उपलब्ध हैं। साथ ही जब आप Dolby Atmos टाइटल चला रहे हों, तब आपको ऐप प्लेयर में Dolby Atmos बैज भी दिखाई देगा। आपके पास पहले से मौजूद टाइटल को आप Dolby Atmos में कैसे सुन सकते हैं? अगर आप कोई ऐसे टाइटल को Dolby Atmos में सुनना चाहते हैं जो आप ने पहले से डाउनलोड कर रखी हैं तो उस के लिए आपको वह टाइटल को पहले अपनी लाइब्रेरी से डिलीट करें। डिलीट करने बाद फिर से उस टाइटल को डाउनलोड करें। अब आप उस टाइटल को Dolby Atmos में आसानी से सुन सकते हैं। क्या Dolby Atmos टाइटल स्टीरियो में उपलब्ध हैं? हाँ। अगर आपका डिवाइस Dolby Atmos को सपोर्ट करता है, लेकिन आप अपने टाइटल को स्टीरियो में सुनना पसंद करते हैं, तो आपको निम्न चरणों का पालन करना होगा: स्टेप 1: Spatial audio बंद करें अपनी Profile पर जाएं।Settings Gear चुनें।Data & Storage चुनें।Spatial Audio बंद करें। स्टेप 2: अपना टाइटल फिर से डाउनलोड करें अपनी लाइब्रेरी में जाएं।अपने टाइटल का 3-डॉट मेनू चुनें।Remove from Device चुनें।एक बार डिलीट करने बाद, टाइटल को फिर से डाउनलोड करें। क्या Dolby Atmos में उपलब्ध Audible टाइटल Apple Podcast या Amazon Music पर चलेंगे? नहीं, Dolby Atmos में Audible टाइटल इस समय केवल Audible ऐप के माध्यम से उपलब्ध हैं।