Titleटाइमर इस्तेमाल करेंURL Nameuse-timerAnswerऑडिबल टाइमर की मदद से आप अपनी चल रही ऑडियोबुक को बंद करने का समय नियंत्रित कर सकते हैं ताकि आप उसी जगह पर बने रहें जहां से आपने छोड़ा था. इस लेख में: टाइमर कैसे सेट करें?अपना टाइमर खत्म हो जाने पर उसे आगे कैसे बढ़ाएं?आगे बढ़ाने के लिए हिलाएं से जुड़ी अपनी सेटिंग कैसे बंद करें?टाइमर को iOS लाइव एक्टिविटी के साथ कैसे इस्तेमाल करें? टाइमर कैसे सेट करें? जब टाइटल चल रहा हो, तब अपना प्लेयर खोलें।टाइमर आइकन चुनें।पहले से सेट किया गया समय चुनें या अपनी पसंद की अवधि का टाइमर बनाएं और सेव करे।समय पूरा हो जाने पर, आपकी ऑडियोबुक चलना बंद कर देगी। अपना टाइमर खत्म हो जाने पर उसे आगे कैसे बढ़ाएं टाइमर समाप्त होने पर आपको एक चेतावनी मिलेगी। आप टाइमर को उतनी ही देर के समय तक आगे बढ़ना चुन सकते हैं या इसे नए समय के साथ रीसेट कर सकते हैं।अपने टाइमर को उतनी ही देर के समय तक आगे बढ़ाने के लिए, आप ऑडियो की आवाज़ धीमी होने से 30 सेकंड के अंदर अपने फोन को हिला सकते हैं। आगे बढ़ाने के लिए हिलाएं की अपनी सेटिंग कैसे बंद करें आप ऐप में किसी भी समय अपनी टाइमर सेटिंग बदल सकते हैं. अपनी Profile पर जाएं।Settings Gear आइकन चुनें।Player चुनें।आगे बढ़ाने के लिए हिलाएं को बंद करें। टाइमर को iOS लाइव एक्टिविटी के साथ कैसे इस्तेमाल करें +iOS 17.0 या उससे आगे के वर्ज़न वाले सभी iPhones पर iOS लाइव एक्टिविटी अपने-आप ही चालू हो जाती है। जब भी आप अपना टाइमर सेट करेंगे, तो आपके फ़ोन की लॉक स्क्रीन या डायनामिक आइलैंड से टाइमर लाइव एक्टिविटी दिखाई देने लगेगा, ताकि आपको बाकी बचा समय देखने के लिए अपना iOS डिवाइस खोलने की ज़रूरत न पड़े। सभी iOS डिवाइस पर, आप टाइमर को आगे बढ़ाने के लिए अपना फ़ोन हिला सकते हैं।+iOS 17.0 या उससे आगे के वर्ज़न वाले सभी iOS डिवाइस के लिए, आपको अपना टाइमर एक्सेस करने के लिए लॉक स्क्रीन से लाइव एक्टिविटी चुनना पड़ता है।सभी iPhone 14 Pros पर, आप अपना टाइमर एक्सेस करने के लिए Apple के डायनामिक आइलैंड पर बना लाइव एक्टिविटी चुन सकते हैं। ध्यान दें: आप अपनी डिवाइस सेटिंग में ऑडिबल से जुड़ी ऑडिबल लाइव एक्टिविटी को मंज़ूरी दे सकते हैं. जब आप पहली बार टाइमर लाइव एक्टिविटी देखते हैं, तब आप ऑडिबल ऐप से लाइव एक्टिविटी को मंज़ूर या नामंज़ूर भी कर सकते हैं।