Titleईमेल मैनेज करेंURL Namemanage-emailsAnswerAudible की ओर से आने वाले ईमेल को आप मैनेज कर सकते है, साथ ही Audible के नाम पर आने वाले संदिग्ध ईमेल का भी पता लगा सकते है और मार्किट ईमेल को अपने हिसाब से मैनेज कर सकते हैं।ध्यान दें: आपको हमेशा अकाउंट से संबंधित जानकारी, खरीद रसीदें, गिफ्ट अलर्ट संचार प्राप्त होंगे। इस आलेख में: मैं Audible Marketing ईमेल को कैसे बंद करूँ?मैं कैसे पता लगाओ कि कोई ईमेल Audible का है या नहीं? मैं Audible Marketing ईमेल को कैसे बंद करूँ? ऐप में अपनी Profile पर जाएं।अपना Settings Gear आइकन चुनें।नोटिफिकेशन अनुभाग में Email notifications चुनें।अपनी पसंद के आधार पर उन ईमेल को मार्क करें जिसे आप चाहते हैं या उन सभी को एक साथ उन-सब्सक्राइब कर दें। मोबाइल वेब पर Audible साइट पर जाएं और साइन इन करें।Main menu पर क्लिक करें।अपना नाम चुनें।अपने अकाउंट सेक्शन में Notifications चुनें।अपनी पसंद के आधार पर उन ईमेल को मार्क करें जिसे आप चाहते हैं या उन सभी को एक साथ उन-सब्सक्राइब कर दें। डेस्कटॉप पर Audible साइट पर जाएं और साइन इन करें।साइट के शीर्ष नेविगेशन से अपना उपयोगकर्ता नाम चुनें।Account details चुनें।Notifications चुनें।अपनी पसंद के आधार पर उन ईमेल को मार्क करें जिसे आप चाहते हैं या उन सभी को एक साथ उन-सब्सक्राइब कर दें। मैं कैसे पता लगाओ कि कोई ईमेल Audible का है या नहीं? Audible के ईमेल में आपसे कभी भी वियक्तिगत जानकारी नहीं पूछी जाएगी। यदि आपको जानना है कोई ईमेल Audible की ओर से आया है या नहीं तो हम यहाँ कुछ सुझाव देते है हैं कि यह Audible.in का ईमेल है या नहीं। अगर आपको लगता है कि ईमेल संदिग्ध है, तो कभी भी कोई अटैचमेंट न खोलें या लिंक का चयन न करें।ध्यान दें: यदि ईमेल में “From” लाइन में @audible.in या @amazon.in के अलावा कोई इंटरनेट सेवा प्रदाता (ISP) है, तो यह एक कपटपूर्ण ईमेल है। Audible.in की ओर से जो ईमेल नहीं आते उन में ये शामिल हो सकते हैं: आपके द्वारा नहीं खरीदे गए आइटम के ऑर्डर की पुष्टि या ऑर्डर की पुष्टि के लिए अटैचमेंट हो।आपके Audible.in उपयोगकर्ता नाम या पासवर्ड, या अन्य व्यक्तिगत जानकारी के बारे में पोछा गया हो। Payment Method अपडेट करने के बारे में कहा गया हो।उन वेबसाइटों के लिंक जो Audible.in की तरह दिखती हैं, लेकिन वे Audible की वेबसाइट नहीं हो।आपके कंप्यूटर पर सॉफ़्टवेयर इंस्टॉल करने के लिए अटैचमेंट हो।टाइपो या व्याकरण संबंधी त्रुटि हो।ऐसा दिखाने के लिए जाली ईमेल पते बनाए गए कि ईमेल ऑडिबल से आ रहा है।