Titleकार में Audible सुनेंURL Namelisten-in-the-carAnswerAudible अब Android Auto, Android Automotive, Operating System, Apple CarPlay और Waze ऐप के लिए उपलब्ध है। कार में बैठ कर Audible सुनने के अनुभव को सरल बनाने के लिए आप Audible Car Mode का उपयोग कर सकते हैं। सुझाव: कार में बैठ कर कोई भी टाइटल सुनने से पहले ये सुनिश्चित करें कि आप किसी नेटवर्क से कनेक्ट हैं, या आपने पहले से अपनी लाइब्रेरी में टाइटल डाउनलोड कर रखा है जिसे आप ऑफ़लाइन सुन सकें। सुरक्षा चेतावनी: गाड़ी चलाते समय इस ऐप का उपयोग न करें। इस ऐप का उपयोग केवल तभी करें जब आप कानून और लागू ट्रैफ़िक नियमों द्वारा योग्य हो और जब ऐसा करना सुरक्षित हो। गाड़ी चलाते समय Audible ऐप का उपयोग करना खतरनाक है और इसके परिणामस्वरूप गंभीर चोट, मृत्यु या गाड़ी को नुकसान हो सकता है।इस आलेख में: मैं अपनी कार को ब्लूटूथ, USB, या AUX से कैसे कनेक्ट करूं?मैं Audible को Android Auto के साथ कैसे सुनूं?मैं Apple CarPlay का उपयोग कर के Audible कैसे सुनूं?मैं कार मोड का उपयोग कर के Audible कैसे सुनूं?मैं ऑटोमैटिक कार मोड को कैसे चालू करूं?मैं Waze के साथ कैसे सुनूं?मैं अपनी Mercedes-Benz में कैसे सुन सकता हूं? मैं अपनी कार को ब्लूटूथ, USB, या AUX से कैसे कनेक्ट करूं? आप अपनी कार में Bluetooth, USB, या AUX पर Audible ऐप सुन सकते हैं। ब्लूटूथ पर कनेक्ट करें। आप अपनी कार में ब्लूटूथ कनेक्ट कर के ऑडिबले टाइटल का लाभ ले सकते हैं। अपने डिवाइस को पहली बार कार से कनेक्ट करने बाद भविष्य में स्वचालित रूप से आपकी कार से कनेक्ट हो जाएगा। अपनी डिवाइस सेटिंग में, ब्लूटूथ on करें और अपने डिवाइस को “discoverable” पर सेट करें।अपनी कार के Bluetooth को on करें (आपकी कार के सिस्टम के आधार पर ये चरण अलग-अलग हो सकते हैं)।अपने डिवाइस को अपनी कार के साथ जोड़े। आपको कोड डालने के लिए कहा जा सकता है। USB केबल के माध्यम से कनेक्ट करें। USB से कनेक्ट करने के लिए आपकी कार में USB पोर्ट होना चाहिए जो सीधे आपकी कार से कनेक्ट हो। अपनी कार में USB पोर्ट तलाश करें।अपने फ़ोन को USB केबल से कनेक्ट करें। AUX केबल के माध्यम से कनेक्ट करें। AUX केबल USB केबल से अलग होती है। यह हेडफ़ोन जैक के साथ सीधे आपके रेडियो या कार में प्लग हो जाता है। आप इस कनेक्शन के साथ Apple CarPlay या Android Auto का उपयोग नहीं कर पाएंगे, लेकिन आप Audible Car Made का उपयोग करने के विकल्प के साथ अपने फ़ोन पर Audible ऐप से सीधे टाइटल चला सकते हैं। अपनी कार में AUX पोर्ट तलाश करें।अपने फ़ोन को AUX केबल से कनेक्ट करें। मैं Audible को Android Auto के साथ कैसे सुनूं? Android Auto के साथ, आप अपनी कार के बिल्ट-इन डिस्प्ले और स्टीरियो से Audible सुनने का आनंद ले सकते हैं।ध्यान दें: आप Alexa के ज़रिए Android Auto पर Audible को कंट्रोल भी कर सकते हैंकंट्रोल करने के लिए अपनी आवाज़ का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।अपनी कार के डिस्प्ले पर Audible सुनने के लिए: Audible ऐप खोलें।अपने फ़ोन को USB के ज़रिए अपने Android स्टीरियो से कनेक्ट करें।अगर Audible पहले से आपके मोबाइल में चल रहा है, तो यह आपके कार स्टीरियो के माध्यम से कार में बजना शुरू हो जायेगा। यदि नहीं, तो अपने डिस्प्ले पर Audible ऐप खोलें और अपनी लाइब्रेरी से एक ऑडियोबुक चुनें। मैं अपने Android ऑटोमोटिव ऑपरेटिंग सिस्टम पर Audible कैसे सुनूं? स्टेप 1: ऐप इंस्टॉल करें Audible ऐप शुरू करने से पहले, सुनिश्चित करें कि आपकी कार पार्क हैं और इंजन बंद है।ध्यान दें: Audible ऐप इंस्टॉल करने के लिए एक सक्रिय इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता होगी। अपनी कार के डिस्प्ले में Google Play Store खोलें।Audible ऐप खोजें।Audible ऐप चुनें।Install चुनें। स्टेप 2: Audible ऐप में साइन इन करें। आप कोड या ईमेल और पासवर्ड के ज़रिए साइन इन कर सकते हैं। कोड का इस्तेमाल करने के लिए: Sign In with code चुनें।अपने मोबाइल डिवाइस पर www.amazon.com/code पर जाएं और अपने Audible अकाउंट से लिंक अपने Amazon ईमेल और पासवर्ड का उपयोग करके साइन इन करें।अपनी कार की स्क्रीन पर मिले कोड को दर्ज करें। ध्यान दें: यदि आपका कोड काम नहीं कर रहा है या यदि आपको अपना कोड दर्ज करने में कोई समस्या आ रही है, तो नया कोड प्राप्त करने के लिए आप कार स्क्रीन पर I need a new code पर टैप कर सकते हैं। ईमेल और पासवर्ड काइस्तेमाल करने के लिए: Sign In with email and password चुनें।अपने Audible से जुड़े Amazon ईमेल और पासवर्ड को दर्ज करें। मैं Apple CarPlay का उपयोग कर के Audible कैसे सुनूं? CarPlay एक iOS सिस्टम है जो आपको अपनी कार के बिल्ट-इन डिस्प्ले और स्टीरियो सिस्टम के माध्यम से Audible सुनने की सुविधा देता है।ध्यान दें: Apple CarPlay का उपयोग करते समय Alexa उपलब्ध नहीं है। आप Siri का इस्तिमाल कर के Apple CarPlay पर Audible को नियंत्रित कर सकते हैं। USB के माध्यम से अपने iPhone को अपनी कार से कनेक्ट करें।यदि CarPlay की होम स्क्रीन दिखाई नहीं देती है, तो डिस्प्ले पर CarPlay चुनें।Audible ऐप खोलें।सुनने के लिए कोई टाइटल चुनें। ध्यान दें: CarPlay को उपयोग करने के लिए iPhone 5 या बाद के iPhone की आवश्यकता है। कुछ नई कारें ब्लूटूथ के जरिए CarPlay को सपोर्ट करती हैं। अधिक जानकारी के लिए Owner’s manual देखें। मैं कार मोड का उपयोग कर के Audible कैसे सुनूं? कार मूड Audible ऐप का एक फीचर है जो iOS और Android दोनों के लिए उपलब्ध है। यह हैंड-फ़्री वॉइस कंट्रोल सहित सुनने का अनुभव प्रदान करता है। स्क्रीन पर केवल चार बटन होते हैं: बात करने के लिए alexa (Siri) टैप करें।चलाएं/रोकें (Play/Pause)30 सेकंड पीछे जाएंबुकमार्क जोड़ें ध्यान दें: यदि आप चलते-फिरते हैंड-फ़्री फीचर का उपयोग करना चाहते हैं तो आप Audible को नियंत्रित करने के लिए Alexa या Siri का उपयोग भी कर सकते हैं।वॉइस कंट्रोल चालू करें और “3 मिनट पीछे जाएं” कहने की कोशिश करें। कार मोड चालू करें ऐप में अपना प्लेयर खोलें।कार आइकन को चुनें। कार मोड बंद करें। अपने कार मोड डिस्प्ले से बाहर निकलने के लिए “X” आइकन चुनें। मैं ऑटोमैटिक कार मोड को कैसे चालू करूं? iOS और Android दोनों के लिए Audible ऐप में ऑटोमैटिक कार मोड उपलब्ध है। जब यह चालू होता है, तो जब भी आपका फ़ोन Bluetooth के माध्यम से आपकी कार से कनेक्ट होता है, कार मोड आपके प्लेयर में लॉन्च हो जाएगा।ध्यान दें: आप समान प्लेयर सेटिंग से इस सुविधा को कभी भी बंद भी कर सकते हैं। अपनी प्रोफ़ाइल पर जाएं।सेटिंग गियर आइकन चुनें।Player चुनें।Automatic Car Mode चालू करें। मैं Waze के साथ कैसे सुनूं? Waze एप्लीकेशन 4.69 या उस के ऊपर के अपडेट पर आप Audible को iOS और Android दोनों डिवाइस पर आसानी से सुन सकते हैं। Audible ऐप में Waze इंटीग्रेशन की अनुमति देने के लिए: अपनी प्रोफ़ाइल पर जाएं।सेटिंग गियर आइकन चुनें।Connect to other apps चुनें।Waze इंटीग्रेशन टॉगल on करें। Waze ऐप में Audible इंटीग्रेशन की अनुमति देने के लिए: Waze खोलें।सेटिंग में जाएं।"Audio Player" चुनें।"Show on the map" टॉगल on करें। Waze ऐप में Audible टाइटल कैसे चलाएँ? आप Waze ऐप में अपने Audible टाइटल को चला सकते है, रोक सकते हैं, आगे कर सकते हैं, पीछे कर सकते हैं। साथ ही अगर कोई अध्याय छोड़ना हो तो वो भी कर सकते हैं। Waze खोलें।एप्लीकेशन के ऊपर दाहिनी ओर Audio Player के आइकॉन को चुने।Audible का चयन करें और इसे Audible से कनेक्ट होने दें।आपके अभी सुने गए 8 टाइटल को देखने के लिए Show List चुनें।अन्य टाइटल सुनने के लिए, Open Audible चुनें। ध्यान दें: यदि आपको Waze ऐप का उपयोग करते समय अतिरिक्त सहायता की आवश्यकता ह, तो कृपया Waze सहायता केंद्र पर जाएं। मैं अपनी Mercedes-Benz में कैसे सुन सकता हूं? कुछ चुनिंदा Mercedes-Benz वाहनों में अब आप Audible for Mercedes-Benz ऐप के माध्यम से अपने MBUX इन्फोटेनमेंट-सिस्टम पर Audible सुन सकते हैं। स्टेप 1: Audible ऐप खोलें अपने वाहन के डिस्प्ले पर Audible ऐप खोलें।अपने वाहन के सिस्टम वर्जन के आधार पर, डिस्प्ले या "म्यूजिक फोल्डर" में Audible ऐप ढूंढें। ध्यान दें: Audible ऐप का उपयोग करने के लिए एक्टिव इंटरनेट कनेक्शन आवश्यक है। आप इसे इन-कार स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। स्टेप 2: Audible ऐप में साइन इन करें QR कोड को स्कैन करके साइन इन करें। अपने Audible अकाउंट को अपनी Mercedes-Benz कार से लिंक करने के लिए अपने मोबाइल डिवाइस के कैमरे का उपयोग करके वाहन के डिस्प्ले पर Audible ऐप से QR कोड स्कैन करें।यह स्वचालित रूप से आपके फोन पर Audible ऐप खोलेगा।यदि आप पहली बार Audible का उपयोग कर रहे हैं, तो अपने Audible अकाउंट से जुड़े Amazon ईमेल और पासवर्ड से लॉग इन करें। अपने अकाउंट की स्थिति को Audible ऐप में अपडेट होने में कुछ मिनट का समय दें। स्टेप 3: सुनना शुरू करें चलाने के लिए एक टाइटल चुनें।अपने इन-कार Audible ऐप में सीधे अपनी लाइब्रेरी ब्राउज़ करें। ध्यान दें: साइन इन वर्तमान में केवल ईमेल एड्रेस के साथ संभव है। यदि आप उपयोगकर्ता नाम के साथ Audible में साइन इन करते हैं, तो कृपया मदद पाने के लिए ग्राहक सहायता से संपर्क करें।Audible for Mercedes-Benz में इस समय ऐप के माध्यम से नए टाइटल की खरीद, पॉडकास्ट फ़ॉलो करना और लाइब्रेरी में जोड़ना उपलब्ध नहीं है।