Titleऑडियो क्वालिटी से जुड़ी समस्ताएंURL Nametitle-won-t-play-has-poor-audio-qualityAnswerइस लेख में आप अलग डिवाइस के लिए प्लेबैक समस्या का निवारण तलाश सकते हैं । आगे आप देखें गे: ऐप में प्लेबैक से जुड़ी समस्याएंSamsung या Pixel डिवाइस पर प्लेबैक से जुड़ी समस्याएंAlexa पर प्लेबैक से जुड़ी समस्याएंक्लाउड प्लेयर पर प्लेबैक से जुड़ी समस्याएं ऐप में प्लेबैक से जुड़ी समस्याएं ऐप अपडेट करें अगर आपका टाइटल नहीं चलेगा, तो आपको अपना ऑडिबल ऐप अपडेट करना पड़ सकता है. iOS पर App Store खोलें. अपना profile आइकन चुनें. ऑडिबल ऐप ढूंढें और चुनें. Update चुनें. ऑडिबल ऐप का सबसे नया वर्शन देखने के लिए Open चुनें. ध्यान दें: अगर आपको ऑडिबल ऐप दिखाई नहीं देता है, तो आपको अपनी उपलब्ध अपडेट की लिस्ट रीफ़्रेश करने के लिए नीचे स्वाइप करना पड़ सकता है. Android पर Google Play Store खोलें. अपना profile आइकन चुनें. My apps & games चुनें. Updates pending लिस्ट में ऑडिबल ऐप ढूंढें. अपना टाइटल फिर से डाउनलोड करें अगर आपका टाइटल चैप्टर छोड़ रहा है या लगता है कि कंटेंट अनुपलब्ध है, तो हो सकता है आपका डाउनलोड अधूरा हो या कंटेंट अनुपलब्ध हो. स्टेप 1: डिवाइस से टाइटल हटाएं अपनी लाइब्रेरी में जाएं अपने टाइटल का 3-डॉट मेनू चुनें। Remove from device का चयन करें। स्टेप 2: अपना टाइटल फिर से डाउनलोड करें अपनी लाइब्रेरी में जाएं। फिर से डाउनलोड करने के लिए अपना टाइटल चुनें। ध्यान दें: अगर आप पहली बार ऑडिबल ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं या आपने पहले कभी मल्टीपल डाउनलोड का इस्तेमाल नहीं किया है, तो हो सकता है कि यह विकल्प अब आपके लिए उपलब्ध नहीं हो. किसी दूसरे डिवाइस पर सुनें अगर आपका टाइटल फिर भी चलो नहीं हो रहा तो हो सकता है समस्या Audible ऐप की जगह आपके डिवाइस में हो। यह जानने के लिए आप हमारे Audible Claud Player का या अन्य डिवाइस का उपयोग कर सकते हैं। अपनी डाउनलोड क्वालिटी बदलें यदि अगर आपकी ऑडियो क्वालिटी ख़राब हो या आपको सुनते समय दूसरी आवाज़े भी सुनाई दे रही हो तो आप डाउनलोड क्वालिटी को बदल सकते हैं: अपनी प्रोफ़ाइल पर जाएं। सेटिंग गियर आइकन चुनें। Data & storage चुनें। Standard या High में से किसी एक को चुनें। अपनी लाइब्रेरी में जाएं। अपने टाइटल का 3-डॉट मेनू चुनें। Remove from device का चयन करें। शीर्षक को अपनी Audible लाइब्रेरी में फिर से डाउनलोड करें। Samsung या Pixel डिवाइस पर प्लेबैक से जुड़ी समस्याएं यदि आप अपनी स्क्रीन लॉक करने, किसी अन्य ऐप का उपयोग करने या टाइमर का उपयोग करने पर आपका टाइटल नहीं चालू होता, तो Android ऐप आपके डिवाइस की बैटरी सेटिंग में “Restricted” पर सेट हो सकता है। अपनी Samsung डिवाइस की बैटरी सेटिंग अपडेट करें अपनी डिवाइस सेटिंग खोलें.Apps चुनें।Audible चुनें।Battery usage चुनें.इन उपलब्ध विकल्पों में से किसी एक को चुनें: Unrestricted: Audible ऐप बिना किसी प्रतिबंध के बैकग्राउंड में चलेगा और आपके टाइटल को तब तक चलाता रखेगा जब तक आप इसे रोक नहीं देते। इस विकल्प से बैटरी का उपयोग बढ़ सकता है।Optimized: आपका डिवाइस धीरे धीरे आप के ऐप का उपयोग का पैटर्न सीखेगा और आपके उपयोग पैटर्न के आधार पर ऐप को स्लीप मूड में डाल देगा। आपके टाइटल तब भी कभी-कभार रुक सकते हैं जब तक कि डिवाइस यह न सीख ले कि आप इसका इस्तेमाल कैसे कर रहे हैं। अपनी Pixel डिवाइस की बैटरी सेटिंग अपडेट करें स्टेप 1: Adaptive battery चालू करें अपनी डिवाइस सेटिंग खोलें।Battery चुनें.Adaptive Preferences चुनें।Adaptive Battery चालू करें। ध्यान दें: जब आपके डिवाइस की बैटरी कम हो, तो अनुकूली बैटरी आपके डिवाइस के प्रदर्शन को कम कर सकती है। स्टेप 2: अपनी बैटरी सेटिंग अपडेट करें। सेटिंग्स से, ऐप्स चुनें।See all apps का चयन करें।Audible app चुनें।Battery चुनें.इन उपलब्ध विकल्पों में से किसी एक को चुनें: Unrestricted: Audible ऐप बिना किसी प्रतिबंध के बैकग्राउंड में चलेगा और आपके टाइटल को तब तक चलाता रखेगा जब तक आप इसे रोक नहीं देते। इस विकल्प से बैटरी का उपयोग बढ़ सकता है।Optimized: आपका डिवाइस धीरे धीरे आप के ऐप का उपयोग का पैटर्न सीखेगा और आपके उपयोग पैटर्न के आधार पर ऐप को स्लीप मूड में डाल देगा। आपके टाइटल तब भी कभी-कभार रुक सकते हैं जब तक कि डिवाइस यह न सीख ले कि आप इसका इस्तेमाल कैसे कर रहे हैं। ध्यान दें: यदि अगर ऊपर बताये गए निर्देश का उपयोग करते समय आपकी बैटरी ज़्यादा जा रही है तो कृपया अपना Audible ऐप चेक करे की वह अपडेट वर्शन हो। Alexa पर प्लेबैक से जुड़ी समस्याएं सुनिश्चित करें कि आपका डिवाइस चालू हो। ऊपर नीली लाइट होनी चाहिए।सुनिश्चित करें कि आपका डिवाइस आपके Amazon अकाउंट से कनेक्ट है। और ये वही अकाउंट हो जिस पर आपका Audible ऐप जोड़ा हुवा हो। अगर नहीं जोड़ा हुवा हो, तो अपने Amazon और Audible अकाउंट को मिलाएं और Alexa आपके टाइटल चलाएगा।अपने Alexa ऐप के कनेक्शन की जांच करें। अगर कोई गड़बड़ी है, तो इसका मतलब यह हो सकता है कि आपका डिवाइस अनप्लग हो गया है। सुनिश्चित करें कि यह प्लग इन है फिर Alexa को अपना टाइटल चलाने के लिए कहें। क्लाउड प्लेयर पर प्लेबैक से जुड़ी समस्याएं अगर आप प्लेबैक से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो आपके सेव किए गए ब्राउज़र हिस्ट्री के साथ कुछ ऐसा हो सकता है जिसके कारण क्लाउड प्लेयर पॉप अप नहीं हो रहा है.सबसे पहले, सुनिश्चित करें कि आपके पास अपने वेब ब्राउज़र का सबसे नया वर्ज़न हो. अगर समस्या बनी रहती है, तो नीचे दिए गए स्टेप फ़ॉलो करें. अपनी वेब हिस्ट्री साफ़ करें Google Chrome ब्राउज़र के कोने में दिए और विकल्पों वाले बटन पर क्लिक करें, इसके बाद More tools और Clear browsing data पर क्लिक करें.इन बॉक्स में एक चेकमार्क रखें: Browsing historyDownload historyCookies and other site and plug-in dataCached images and filesHosted app dataContent licenses ड्रॉप डाउन मेन्यू से the beginning of time चुनें.Clear browsing data पर क्लिक करें. Safari Safari पर ऊपर मौजूद History पर क्लिक करें, उसके बाद Clear History पर क्लिक करें.पॉप अप होने वाले बॉक्स पर, ड्रॉप-डाउन मेन्यू से all history चुनें.Clear History पर क्लिक करें.ऑडिबल वेबसाइट पर वापस जाएं और Play पर क्लिक करके फिर से अपना ऑडियोबुक चलाने की कोशिश करें. Firefox ब्राउज़र के कोने में मौजूद मेन्यू बटन पर क्लिक करें, इसके बाद History पर क्लिक करें.Clear Recent History पर क्लिक करें.सभी चेक बॉक्स को चुनें और “Time range to clear” को Everything में बदलें.Clear Now पर क्लिक करें. Enabling Auto-Play अगर आप Safari का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको अपनी प्लेबैक से जुड़ी समस्याओं को हल करने के लिए ऑटो-प्ले को चालू करने की ज़रूरत हो सकती है.