Titleगिफ़्ट खरीदी मैनेज करेंURL Namemanage-gift-purchasesAnswerAudible से ख़रीदे गए गिफ्ट को आप कभी भी Audible की वेबसाइट से Account details पर जा कर देख सकते हैं और मैनेज कर सकते हैं।आगे आप देखे गे: मैं अपने द्वारा खरीदे गए गिफ्ट के लिए क्लाइम कोड कैसे प्रिंट कर सकता हूं?गिफ्ट की रिफंड पॉलिसी क्या है?मैं अपने द्वारा दिए गए गिफ्ट की स्थिति की जांच कैसे कर सकता हूं?खोये हुवे गिफ्ट क्लेम कोड के बारे में मुझे क्या करना चाहिए? मैं अपने द्वारा खरीदे गए गिफ्ट के लिए क्लेम कोड कैसे प्रिंट कर सकता हूं? आप Audible डेस्कटॉप साइट पर खरीदे गए गिफ्ट के लिए क्लेम कोड प्रिंट कर सकते हैं।ध्यान दें: क्लेम कोड केवल एक बार काम करेगा, लेकिन आप जितनी बार चाहें कोड को फिर से प्रिंट कर सकते हैं। Account details पर जाएं।Gift history चुनें।क्रियाएँ अनुभाग में, Print Gift का चयन करें।ब्राउज़र विंडो में गिफ्ट संदेश का पूर्वावलोकन दिखाई देगा। पेपर पर प्रिंट करने के लिए Print चुनें। ध्यान दें: प्रिंट करने का विकल्प केवल तभी उपलब्ध होगा जब गिफ्ट क्लेम न किया गया हो। गिफ्ट के लिए रिफंड पॉलिसी क्या है? किसी गिफ्ट को वापस करने के लिए, गिफ्ट खरीदने वाले को खरीद के एक वर्ष के भीतर गिफ्ट वापस करना होगा, साथ ही गिफ्ट को रिडीम भी नहीं किया गया हो।जब गिफ्ट वापस किया जायेगा, तो मूल PAYMENT METHOD वापस कर दी जाएगी। मैं अपने द्वारा दिए गए गिफ्ट की स्थिति की जांच कैसे कर सकता हूं? Account Details पर जाएं।Gift history चुनें। यहां से, आप अपने द्वारा दी गई सभी ऑडियोबुक और गिफ्ट मेम्बरशिप देख सकते हैं। आप प्रत्येक गिफ्ट की स्थिति भी देख सकते हैं और यह भी देख सकते हैं कि उस गिफ्ट को क्लेम किया गया है या नहीं। लॉस्ट गिफ्ट क्लेम कोड के बारे में मुझे क्या करना चाहिए? अगर आपने कोई गिफ्ट भेजा है और जिसे भेजा था उस ने क्लेम कोड खो दिया है, तो हमारी सपोर्ट टीम से संपर्क करें और हम आपको गिफ्टक्लेम कोड ईमेल कर सकते हैं।